फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दूध का सैंपल रिजेक्ट करना मैनेजर को पड़ा भारी

Sat, 03 Jun 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। दूध का सैंपल रिजेक्ट करने पर गुस्साए दबंगों ने उत्पात मचाया और मैनजर के साथ गाली गलौज के साथ मारपीट की। घटना को लेकर मैनेजर ने दो नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर स्थित कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का दूध प्लांट है। प्लांट के मैनेजर आनंद तिवारी ने बताया कि दूध का सैंपल रिजेक्ट कर दिया था। इसी बात से गुस्साए सचिन व अंशुल साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर प्लांट में आए और गाली गलौज करने लगे। उनका कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया तो सभी ने ऑफिस में तोड़फोड़ की और उन्हें जमकर मारा पीटा। चीख-पुकार सुनकर अन्य लोगों के आ जाने से हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने क्षेत्र के हरचंदा पुर गांव निवासी सचिन यादव व थाना ठठिया क्षेत्र के बसबुद्दीनपुर गांव निवासी अंशुल के अलावा अन्य कई अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंखाल कर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें