सौरिख। स्वतंत्रता दिवस पर इत्रनगरी में खेल प्रतिभाओं को निखारने और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पांच किलोमीटर क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए 15 अगस्त को सुबह 6.30 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सौरिख से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी 13 और 14 अगस्त को सुबह 10 से शाम चार बजे तक जिला खेल कार्यालय सौरिख में जाकर अपना निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। जिला क्रीडा अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और शीर्ष स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल अधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों से क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लेने की अपील की है।