फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। बाइकों की शुक्रवार को आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहां से एक युवक को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



तालग्राम क्षेत्र के ग्राम निकवा निवासी अंशुल (25) शाम 5.30 बजे पत्नी रजनी (20) के साथ हरदोई जिले के बिलग्राम स्थित ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर ग्राम सलेमपुर स्थित आशा पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रहे फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर के ग्राम गुठिना निवासी शिवम (25) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में शिवम की पत्नी सोनम (21) तथा साली आरजू (19) सहित पांचों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद अंशुल की हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।


बाइकों की भिड़ंत में दो घायल

सिकंदरपुर। सदर क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी सुमित कुमार (34) शुक्रवार दोपहर दो बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक असंतुलित हो गई और सामने से आ रहे रंजीत कुमार (41) की बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को पास के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद दोनों अपने घर चले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें