फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विसर्जन के दौरान गंगा में पांच डूबे, दो बच्चियां नहीं मिलीं

Tue, 06 Jun 2023 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कथा समापन के बाद सामग्री विसर्जन करने आए परिवार के पांच लोग गंगा में डूब गए। इसमें दो महिलाएं व तीन बच्चे शामिल हैं। शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने दो महिलाओं और एक बच्चे को डूबने से बचा लिया, लेकिन दो बच्चियों का पता नहीं लग सका। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 12 गोताखोरों को बच्चियों को ढूंढने में लगाया है। देर शाम तक उनका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली के गांव दीपकपुर में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से भागवत कथा का आयोजन करवाया था। इसके बाद दोपहर कथा की सामग्री के विसर्जन के लिए कई वाहनों से लोग गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चियासर घाट पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सामग्री विसर्जन के बाद लोग स्नान करने लगे। तभी दो महिलाएं सरोज और मनीषा के अलावा जबर सिंह की 12 वर्षीय पुत्री प्राची और प्रदीप पाल की सात वर्षीय पुत्री कविता व वर्षीय पुत्र कबीर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान महिलाओं ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद लोग गंगा नदी में उन्हें बचाने के लिए कूद पड़े और सरोज, मनीषा और कबीर को गंगा से निकाल लिया। का पता नहीं लग सका। मामले की सूचना ग्रामीणों ने कोतवाल जयप्रकाश शर्मा को दी। पुलिस ने गोताखोरों को लगाकर ढूंढने का काम शुरू कराया, लेकिन देर रात तक पता नहीं चल सका। कोतवाल ने बताया कि बच्चियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। घटना के बाद गंगा किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही। दोनों के परिजन भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें