फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आढ़ती का पुत्र मौसेरे भाई के साथ नहर में डूबा

Tue, 06 Jun 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मां के साथ आढ़ती का पुत्र ननिहाल में छुट्टियां मनाने गय युवक नहर में नहाने के दौरान डूब गया। साथ में उसका मौसेरा भाई भी था। दोनों का पता नहीं लग सका है। यहां जानकारी आते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन यहां से उसके ननिहाल चले गए। देर शाम तक दोनों का सुराग नहीं लग सका था। छिबरामऊ के मुख्य बाजार जामा मस्जिद के पास रहने वाले शिफान रहमानी (19) पुत्र इरशाद रहमानी मां के साथ मैनपुरी के घिरोर स्थित ननिहाल गया था। मंगलवार की दोपहर वह अपनी मौसी के लड़के अहद (18) निवासी भोगांव के साथ घिरोर के पास से निकली नहर में स्नान करने के लिए गया था। नहाते समय दोनों डूब गए। यहां जानकारी पहुंची तो शिफान के पिता अन्य परिजनों के साथ घिरोर के लिए रवाना हो गए। देर शाम तक गोताखोरों की टीम बुलाकर पानी में तलाश कराई गई, लेकिन दोनों युवकों का पता नहीं चल सका। उधर शिफान के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शिफान नगर के हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है।
विज्ञापन

9999999999999
गल्ला आलू व्यापारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह निरस्त
पानी में डूबे शिफान के पिता इरशाद रहमानी कृषि उत्पादन मंडी समिति के आढ़त हैं, इसके अलावा जामा मस्जिद के पास उनकी फुटवियर की दुकान भी है। शिफान के साथ हुए हादसे की जानकारी होने के कारण गल्ला आलू व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण को निरस्त कर दिया गया है। मीडिया प्रभारी पंकज प्रसाद दुबे ने बताया कि व्यापारियों की बैठक के बाद शपथ ग्रहण के लिए दोबारा तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें