फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पार्क में करंट की चपेट में आए पांच बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर की इंदिरा आवास कॉलोनी स्थित बच्चों के पार्क में बुधवार को अवैध कब्जे के पास फैले बिजली के तारों की चपेट में आने से पांच बच्चे झुलस गए। सभी बच्चों को समय रहते बचा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में अवैध रूप से लगाए गए टिनशेड व टट्टर उखाड़ दिए।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी जीतू शर्मा ने बताया कि पार्क और पानी की टंकी के नीचे चार वर्षों से अवैध कब्जा है। कब्जा करने वालों ने घेराबंदी के लिए लगाए गए टिनशेड व टट्टर के चारों ओर बिजली के तार लगा रखे थे। खेलते समय बच्चे इन्हीं तारों की चपेट में आ गए। घटना से नाराज परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूचना पर नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। कब्जाधारियों को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाने पर नगर पालिका अभियान चलाकर अवैध निर्माण हटाएगी। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें