फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मछली पालन टैंक की दीवारें गिरीं, लोग बाल-बाल बचे

Sat, 27 May 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के पुखरावां में मत्स्य पालन के लिए दो माह पहले टैंक बनाया गया। शनिवार को पानी से भरे टैंक की दीवारें अचानक ढह गई। इससे आसपास बैठे लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान गिरी हुई दीवार को देखकर किसी ने मजार निकलने की अफवाह फैला दी। इस पर कई गांव के लोग की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

पुखरावां गांव निवासी कुलदीप बाथम ने बताया की मत्स्य पालन विभाग से मछली पालने के लिए उसका टैंक स्वीकृत हुआ था। तीन लाख रुपये की लागत दो माह पहले तालग्राम-ताहपुर मार्ग पर लैला तालाब के सामने टैंक का निर्माण करायाथा। तभी से उसमें पानी भरा था। शनिवार को गंदा पानी निकाल कर सबमर्सिबल से दोबारा टैंक भरा। इसमें चार फुट पानी था। इसके बाद अचानक टैंक की दीवारें ढह गईं। आसपास खड़े कई लोग चपेट में आने से बच गए। उधर, टैंक की दीवारें गिरने की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने मजार निकलने की अफवाह फैला दी, जिस पर कई गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कुछ लोग रुपये-पैसे भी चढ़ाने लगे। कुलदीप का कहना है कि दीवार टूटने से मजार की आकृति बन गई है। इसी से लोगों ने अफवाह उड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें