फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: निर्माणाधीन टंकी के गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत

Sat, 27 May 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। निर्माणाधीन टंकी के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से छह वर्ष की मासूम बच्ची की डूबकर मौत हो गई। वह शाम को खेलते हुए वहां पहुंच गई थी। देर रात उसका शव बरामद होने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी राधेश्याम की छह वर्षीय पुत्री हैपी शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। वह खेलते समय पास में ही निर्माणाधीन पानी टंकी के पास पहुंच गई। वहां पर टंकी निर्माण के लिए गड्ढा खुला पड़ा था और उसमें पानी भरा था। खेलते समय हैप्पी का पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची के घर न आने पर खोजबीन की गई। शुक्रवार की देर रात परिजन जब पानी टंकी के पास पहुंचे तो वहां पर गड्ढे में बच्ची का शव देखा। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से बच्ची के शव को बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें