फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: टाइड ग्रांट की पहली किस्त जारी, विकास के लिए 21.22 करोड़ रुपये मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। 15वें वित्त आयोग के टाइड ग्रांट की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत जिले को विकास के लिए 21.22 करोड़ रुपये मिले हैं। यह राशि केवल ग्राम पंचायतों पर ही खर्च होगी। इसमें किसी भी प्रकार का समायोजन नहीं होगा। इसके लिए शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं। टाइड ग्रांट फंड से ग्राम पंचायतों के बुनियादी ढांचे में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले की 441 ग्राम पंचायत क्षेत्रों के विकास का रास्ता साफ हो गया है। ग्रामों में अधूरे पड़े व प्रस्तावित विकास कार्य जल्द शुरू हो सकते हैं। इसके लिए 21.22 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है। इसमें से 3,17,11,787 रुपये जिला पंचायत के लिए 3,18,55,507 रुपये क्षेत्र पंचायतों व 14,86,92,073 रुपये ग्राम पंचायतों को आवंटित किए गए हैं।
कुल 21.22 करोड़ रुपये की धनराशि से जल्द ही जिले की ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित विकास कार्य कराए जाएंगे। इसे लेकर संबंधित विभागों द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के अधूरे संपर्क मार्ग, नाली, खड़ंजा व अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि कार्ययोजना पहले ही तैयार कर ली गई थी। अब ग्रांट मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें