फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखपुरा में वर्चस्व को लेकर चलीं गोलियां

Wed, 21 Jan 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शेखपुरा में दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलियां चलीं। वहीं मारपीट में दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के पहुंचने पर झगड़ा कर रहे लोग एक-दूसरे को धमकी देते भाग गए।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मोहल्ला शेखपुरा में शनिवार को अंसार की पुत्री की बारात आई थी। इसमें शामिल होने के लिए बाहर से भी लोग आए थे। खानपान के दौरान शाम पांच बजे के करीब नदीम (29) पुत्र अकबर निवासी बजरिया चौकी फर्रुखाबाद की कहासुनी रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी मुश्ताक से हो गया था। तब कुछ बुजुर्गों ने बीचबचाव कर मामले को रफादफा कर दिया था।

मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के रिश्तेदार आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते तू-तू-मै-मै के बाद गालीगलौज व मारपीट होने लगी। इस दौरान अवैध तमंचों से फायरिंग शुरू हो गई। दोनों तरफ से उपद्रवियों ने करीब 50 राउंड गोलियां दागकर दहशत फैलाई। इस दौरान नदीम के अलावा शेखपुरा मोहल्ला निवासी जीशान (19) पुत्र शमीम भी घायल हो गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस के आने पर हमलावर फायर करते हुए भाग निकले। मामले में घायल नदीम ने बताया कि रसूलाबाद निवासी मुश्ताक, शेखपुरा मुहल्ला निवासी रुकसार पुत्र ईशाक, आजाद पुत्र सदुल्ला, रईस पुत्र हबीब, रफीक पुत्र बाबू ने उन पर जमकर गोलियां दागीं। इस घटना में एक पक्ष की तरफ से नदीम की तहरीर की तहरीर पर रुकसार, आजाद, रईस, रफीक, मुश्ताक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें