फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूटे पटाखे, बजे नगाड़े, झूम के नाचे सपाई

Fri, 08 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सत्ता पक्ष के नेता भले ही पहले से बेफिक्र हों, पर संख्या बल को लेकर सभी मतगणना का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पौने तीन बजे के करीब सपा व भाजपा प्रत्याशी वोटों की गिनती कराने कलक्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी सबसे पहले मतगणना कक्ष के बाहर निकले और सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनको बाहर तक छुड़वाया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज झा से जीत का प्रमाण पत्र लेते ही सपा समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थक अखिलेश यादव, डिंपल यादव के नारों के बीच जमकर झूमे और जुलूस की शक्ल में पैदल तिर्वा क्रासिंग पहुंचे, जहां लोहिया प्रतिमा का माल्यार्पण कर नेताओं ने जनता को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि विपक्षियों ने जिला पंचायत के चुनाव में सपा को बदनाम करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी, पर परिणाम सभी के सामने हैं।
विज्ञापन


सपा की अधिकृत प्रत्याशी शिल्पी कटियार ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी को सपा से जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों के अलावा दूसरे दलों के सदस्यों ने भी स्वेच्छा से वोट दिया है। यह सपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि दूसरे दलों के जिला पंचायत सदस्यों ने विकास को प्राथमिकता देते हुए सपा प्रत्याशी का समर्थन किया है।

इससे वह जिस क्षेत्र से चुनकर आए हैं, उसका वह चहुमुखी विकास करा सकेंगे। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने सदैव तोड़फोड़ की राजनीति की है। जिसको जनता भी भलीभांति समझ चुकी है। जिला पंचायत के चुनाव की बदौलत ही सपा मिशन 2017 में भी कामयाब होगी।

सपा के पक्ष में आए परिणामों से पार्टी को मजबूती प्रदान हुई है। संजू कटियार ने मतदान करने वाले सभी जिला पंचायत सदस्यों का आभार जताया और कहा कि इस चुनाव में भी सपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग समेत कई आरोप लगाए, पर आए हुए परिणामों ने विरोधियों के मुंह बंद कर दिए हैं।

इसके बाद सपा समर्थकों का हुजूम पार्टी कार्यालय पहुंचा। जहां पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर सदर विधायक अनिल दोहरे, हाजी रईस, कैश खां, संजय दुबे, रजनीकांत यादव, संतोष यादव, पिंटू यादव, बृजेश खटिक, महेंद्र दिवाकर, तिर्वा विस क्षेत्र अध्यक्ष राकेश यादव समेत सैकड़ों सपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें