फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जलती कार। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सौरिख कट से आगरा जाने के लिए चढ़ी कार करहल थाने के सामने हाईवे पर आग का गोला बन गई। कार सवार युवकों ने कूदकर जान बचाई। यूपीडा की गाड़ी ने झुलसे युवकों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के ईजलपुर निवासी छम्मी उर्फ रिंकू पुत्र नरेंद्र अपने मौसेरे भाई अभिषेक पुत्र अवधेश निवासी ग्राम शाहपुर के साथ कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से आगरा जाने के लिए सौरिख कट से निकले थे। मैनपुरी जनपद के करहल थाने के सामने अचानक कार में आग लग गई। पल भर में कार आग का गोला बन गई। कार सवार दोनों युवक नीचे कूद गए। इस बीच दोनों झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भेज दिया। सूचना पर परिजन दूसरी गाड़ी से पहुंच गए। छम्मी उर्फ रिंक की हालत गंभीर होने पर ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर कर दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें