फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ही आग, गोदाम-घर राख

Wed, 18 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा तालग्राम के बजरिया में कपड़े के गोदाम में बिजली के शार्टसर्किट से आग लग गई, जिससे हजारों रुपये का सामान जलकर रखा हो गया। समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बंद कराने के प्रयास किए जा रहे थे। उधर, हसेरन सीएचसी के समीप लगे कूड़ा करकट में लगी आग पड़ोसी के मकान तक पहुंच गई, जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के गिर्री कुआं निवासी बाबा राधे प्रजापति पुत्र सोनेलाल की बजरिया मोहल्ला में कपड़े की दुकान हैं। मंगलवार को देर शाम खंभे से गई केबिल से अचानक शार्टसर्किट हुई और आग लग गई। धीरे-धीरे आग दुकान पर पहुंच गई। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया और बिजली आपूर्ति भी ठप कराने को सूचना विभाग दी। करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अंदेशा है कि गोदाम में हजारों रुपये के कपड़े जल गए होंगे। हालांकि, गोदाम मालिक ने अभी यह नहीं बताया कि नुकसान कितने का हुआ होगा।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई है। उधर, हसेरन सीएचसी के समीप लगे कूड़ा करकट में लगी आग पड़ोसी के मकान तक पहुंच गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक हजारों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया।

बलराम पुत्र रामस्वरूप अपने परिजनों के साथ मंगलवार को सुबह खेतों पर धान पर मड़ाई करने गए थे, तभी उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास लगे कूड़ा व गंदगी के ढेर में कर्मचारियों ने आग लगा दी। आग धीरे-धीरे बलराम के घर तक जा पहुंची और उसका घर धू-धूकर जलने लगा।

ग्रामीणों ने परिजनों को खेतों  पर पहुंचकर सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आधा घंटे के बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। तब तक रजाई-गद्दा, अनाज, बर्तन, बच्चों की किताबें और अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। गृहस्वामी के मुताबिक, उसका करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें