कन्नौज। तिर्वा रोड पर कार के सर्विस सेंटर में सोमवार को स्पार्किंग होने से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
दोपहर करीब एक बजे वर्कशाप में ईको कार की दो कर्मचारी सर्विस कर रहे थे। सेल्फ स्टार्ट की समस्या को ठीक किया जा रहा था। इसी बीच कार से धुआं उठने लगा। इसके बाद आग लग गई। यह वर्कशाप में फैलने लगी। वर्कशाप कर्मियों ने सर्विस के लिए आए वाहनों को बाहर निकाला। कर्मचारियों ने फायर सिलिंडर से आग पर कुछ हद तक काबू पाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब आधे घंटे में काबू पाया।