फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार घरों की गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गांव में लगी आग से चार घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस दौरान एक आटो भी जल गया। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पटियन गांव निवासी पातीराम के घर में रविवार दोपहर अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। थोड़े ही समय में आग तेज हो गई। इससे पड़ोसी अहिबरन, रामशंकर, विष्णु दयाल के घर में लग गई। इससे चारों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। अहिवरन के बेटे संदीप की चार मई को बरात आनी है। इससे घर में खरीदे गए कपड़े और अनाज भी जल गया। वहीं दरवाजे पर खड़ा अहिबरन का आटो भी जल गया। करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। प्रधान सरोज की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल प्रेम चंद्र तिवारी ने हुए नुकसान का का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि चारों घरों में करीब सात लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें