आग से जलता मवेशी बाड़ा और बबूल जंगल ।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
ठठिया। मवेशी बाड़े में बुधवार रात को अचानक आग लग गई। आग बबलू जंगल में भी फैल गई। इससे आसपास के गांव के लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें 30 भेड़ें भी झुलस र्गइं हैं।
थाना ठठिया चौकी ओसेर के रहमतपुर गांव में सैकड़ों एकड़ में सरकारी बबूल जंगल फैला है। गांव निवासी प्रदीप कुमार जंगल के समीप कंटीले बबूल की झाड़ से बाड़ा बनाकर भेड़ों को रखते हैं। बुधवार की आधी रात बाड़े में आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख भेड़ों को बाहर भगाया गया। इस दौरान 30 भेड़ें झुलस गईं। इस बीच आग ने विकराल रूप ले लिया और जंगल में फैल गई। औसेर चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। इससे कई बीघा बबलू जंगल के पेड़ जल गए।
जंगल में चल रहा कोयले का अवैध धंधा
ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में वर्षों से कोयले का अवैध धंध चलता है। जानबूझकर आग लगा दी जाती है। शिकायत के बाद भी वन विभाग और पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।