फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 बीघा में गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ग्राम नगला हीरा में अज्ञात कारणों से सोलह बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला हीरा गांव में दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से सेवक के खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पास में स्थित अन्नपूर्णा, सियाराम, अशोक, वीरपाल व सुनील के खेतों को भी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पर गांव के लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े और हैंडपंप, नलकूप चलाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छह किसानों की लगभग 16 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल के मौके पर न पहुंचने से गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें