फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की कोठरी में आग, पांच लाख का सामान राख

Tue, 17 Feb 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुहल्ला शिवाजी नगर में खेत पर लगे ट्यूबवेल में आग लगने से करीब पांच लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। ट्यूबवेल की कोठरी के अंदर लेटा साझेदार जान बचाकर छत से कूदकर भागा। इस चक्कर में उसका एक पैर टूट गया।
विज्ञापन


शहर के मुहल्ला कटियारन सरायमीरा निवासी विनोद कटियार का ट्यूबवेल शिवाजीनगर में खेतों के पास लगा है। आलू की खुदाई होने के कारण ट्यूबवेल की कोठरी में आलू का ढेर लगाया गया था। दो साझेदार ट्यूबवेल की कोठरी में सो रहे थे।

रात 12 बजे के बाद अचानक किसी तरह कोठरी के अंदर लगी प्लास्टिक और बोरों में आग लग गई। तेज लपटें निकलने के बाद दोनों मजदूरों की आंख खुली। किसी तरह वे जीने के सहारे भागकर छत पर पहुंचे। छत से कूदकर उन्होंने जान बचाई।
विज्ञापन


चिल्लाने की आवाज सुनकर मुहल्ले के कई लोग ट्यूबवेल की कोठरी पर पहुंच गए। जब तक वह आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक कोठरी के अंदर जमा आलू का ढेर, एक बाइक, पांच किलो जींस का पाइप, 200 मीटर प्लास्टिक का पाइप, 500 पैकेट आलू बारदाना, ट्यूबवेल का स्टार्टर, केबिल समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख के डेर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें