फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटगोइंग मशीन में आग

Fri, 21 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर टाउन को शटडाउन देने में आउटगोइंग मशीन में अचानक आग लग गई, जिससे 21 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत अधिकारी समस्या के निराकरण में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


सिकंदरपुर फीडर में एक इनकमिंग और दो आउटगोइंग मशीनों से विद्युत सप्लाई दी जाती है। हरीनगर व सिकंदरपुर फीडरों से कस्बे के अलावा रतनपुर, हयातनगर, चंदरपुर, नगला खग, पीपल नगला, नगला नुनार, असेह, नगला तालपार, बिरियन नगला, कदिमा, हरीनगर, सिंहपुर, जयसिंहपुर, रौरी, बलिदासपुर, नगला संतनगर, धिंगपुर, नगला छिद्द, अचनकापुर, मड़ैया आदि गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है।   

 ओवरलोड का आलम यह है कि जहां 240 एंपियर लोड होना चाहिए, वहां 280 एंपियर लोड होता है, जिससे मशीनें ओवरहीट हो जाती हैं। ओवरहीट होने पर भी कोई ट्राली विद्युत सप्लाई ट्रिप नहीं करती है। सभी ट्रालियों के मीटर महीनों से खराब हैं। ट्राली चार्ज करने पर अपने आप ऑन हो जाती हैं। इस बारे में जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग की समस्या के चलते ट्राली में आग लग गई, जिससे विभाग को लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मशीनों की जर्जर हालत की जानकारी उच्चाधिकारियों को पहले से दी जा चुकी है। साथ ही मशीनों के बदलने का इस्टीमेट भी बनाकर एसडीओ रोहित कनौजिया को दिया जा चुका है। एसडीओ ने बताया कि जल्द ही सिकंदरपुर में नई मशीन लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें