फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शार्टसर्किट से किराना गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। किराना सामान की गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे 4.5 लाख रुपये का सामान जल गया। शनिवार भोर में चार बजे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मोहल्ला पकरिया टोला निवासी हिमांशु गुप्ता की मुख्य बाजार अजयपाल में किराना दुकान है, जिसका निर्माण चल रहा है। उन्होंने मोहल्ला हरीनगर में अस्थायी गोदाम बनाया था, जिसमें किराने का सामान रखा था। पीड़ित दुकानदार के अनुसार शुक्रवार देर रात किसी समय शार्टसर्किट के चलते गोदाम में आग लग गई। इसकी जानकारी सुबह साढ़े चार बजे हुई, इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा किराने का सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लगने से 4.5 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। जिला अग्निशमन अधिकारी संदीप तंवर ने बताया कि दुकान का शटर बंद था, जिसे खुलवाकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक आधा माल जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें