फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सिलिंडर में लगी आग, 33 हजार जल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। शास्त्री नगर में शुक्रवार रात आठ बजे घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से गृहस्थी के साथ ही 33 हजार रुपये भी जल गए।
विज्ञापन


शास्त्री नगर निवासी रामकृष्ण की पत्नी गुड़िया घर में रोटी बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही घर में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने साहस दिखाते हुए जलते सिलिंडर को घर से बाहर चबूतरे पर फेंका और सबमर्सिबल चलाकर पानी की मदद से आग बुझाई।
हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर में रखा रसोई का सामान, कपड़े, अनाज और नकदी समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। गुड़िया ने बताया कि एक दिन पहले ही नया गैस सिलिंडर लगवाया था। घर में लड़की की एक माह बाद शादी हैं उसकी तैयारी चल रही थी। उसका भी सारा सामान जल गया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें