फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी। शॉर्ट सर्किट से गुरुवार दोपहर इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग लग गई। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का सामान और एक स्कूटी जलकर राख हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कस्बा निवासी व्यापारी राजा ठाकुर की सरैया मोड़ पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान और गोदाम है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गोदाम से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। धुआं और आग देखकर आसपास के दुकानदारों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सबमर्सिबल पंप चलाकर बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान, उपकरण और स्कूटी जल चुके थे। राजा ठाकुर ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है। पीड़ित व्यापारी ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें