फोटो :34: निजी अस्पताल सेंटर में जला सामान। संवाद
फोटो :34: निजी अस्पताल सेंटर में जला सामान। संवाद
-सामान जलने से 50 हजार का हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। कस्बे के चौखटा चौराहे स्थित निजी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से रात अचानक आग लग गई। सामान जलने के बाद आग बुझ गई। आग 50 हजार का नुकसान हो गया। आग लगने की जानकारी सुबह हुई।
गुरसहायगंज के कस्बा सरायप्रयाग निवासी अनुराग बाबू कस्बा में निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। वह रविवार रात स्टाफ के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात किसी समय अस्पताल के कक्ष में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। सोमवार सुबह जब सेंटर खोलने नीचे आए तो स्टेबलाइजर, बिजली का लाइट बोर्ड, एमसीबी, स्टार्टर, लकड़ी की मेज, विद्युत वायरिंग पूरी तरह जली मिली। संचालक के अनुसार इस घटना में 50 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना लेखपाल को दी गई है।