फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रोडवेज के रंग में रंगी डग्गामार बस के चालक समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 21 Jun 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पूर्वी बाईपास पर भगवा रंग में रंगी डग्गामार बस के चालक ने महिला समेत चार साथियों के साथ मिलकर 13 जून को छिबरामऊ डिपो के नियमित चालक के साथ मारपीट की थी। चालक की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सौरिख क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर काशीदीन निवासी राम रक्षपाल सिंह ने बताया कि वह छिबरामऊ डिपो पर नियमित चालक हैं। उनकी ड्यूटी पूर्वी बाईपास पर रोडवेज बसों के संचालन व यात्रियों को चढ़ाने व उतारने की है। 13 जून को रोडवेज की तरह भगवा रंग में रंगी डग्गामार बस पूर्वी बाईपास पर आई। इसके चालक जनपद एटा के निधौली कला निवासी विपन यादव ने एक महिला व तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी थी।
उनका आरोप था कि उसकी ही सूचना पर एआरटीओ सुनीता सैनी ने डग्गामार बस को सीज किया था, जबकि उसका इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं था। आसपास से जान पहचान के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बस लेकर चले गए थे। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें