फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला की मौत के डेढ़ माह बाद पति पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। विवाहिता की संदिग्ध हालातों में हुई मौत के डेढ़ माह बाद मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को पति पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम हरिजनपुरवा निवासी धनीराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संध्या की शादी 12 जून 2020 को आदमपुर उम्मेद निवासी सुनील कुमार के साथ की थी। शादी के ढाई साल बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर 12 नवंबर 2022 को दोनों का संबंध विच्छेद हो गया। हालांकि, दो महीने बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और संध्या पति के साथ गुरुग्राम में रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि गुरुग्राम में रहने के दौरान पति आए दिन संध्या के साथ मारपीट कर और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। तीन अक्तूबर को पति सुनील ने फोन कर संध्या की मौत की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग आदमपुर उम्मेद पहुंचे। वहां घर में संध्या का शव पड़ा मिला। पति सुनील समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग घर से फरार थे। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें