कन्नौज। सिडको कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी ने दूसरे जिले से आए सहायक लेखाकार पर शराब लाने से मना करने पर जातिसूचक गालियां देकर प्रताड़ित करने की प्राथमिकी शनिवार को कराई है। आरोप है कि उच्चाधिकारी ने उसे जातिसूचक गालियां देकर काफी मारापीटा, इससे वह घायल हो गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महाचंदापुर निवासी अवधेश दो वर्षों से सरायमीरा स्थित सिड़को कार्यालय में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 13 फरवरी को कानपुर के इदिंरा नगर स्थित अधीक्षण अभियंंता कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार सागर पोरवाल किसी कार्य से फर्रुखाबाद गए थे। लौटते समय कन्नौज कार्यालय में उनसे शराब लाने के लिए कहा। मना करने पर जातिसूचक गालियां देकर मारने पीटने लगे। शोर सुनकर कार्यालय में मौजूद जेई, ठेेकेदार ने बीच-बचाव किया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।