फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से गायब 88 कार्मिकों को अंतिम चेतावनी

विज्ञापन
पीएसएम कालेज में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों को गुरुवार को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। 1920 मतदान कार्मिकों में से 80 बिना बताए गायब रहे। इन सभी मतदान कार्मिकों को अंतिम चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी एनबी सविता ने बताया कि जिले में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए आठ अप्रैल से 12 तक दो शिफ्टों में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। पहले दिन 1920 मतदान कार्मिकों को बुलाया गया था।
पहली पाली में 960 और दूसरी में 960 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण मिलना था। दोनों पालियों में 88 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे। इनमें 22 पीठासीन अधिकारी, 15 मतदान अधिकारी प्रथम, 26 मतदान अधिकारी द्वितीय व 25 मतदान अधिकारी तृतीय हैं।
विज्ञापन

सभी को अंतिम चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को गैरहाजिर मतदान कार्मिकों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार दूसरे दिन प्रशिक्षण में गैरहाजिर होने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

पीएसएम कालेज में प्रशिक्षण लेते मतदान क र्मी। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें