फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन के विवाद में मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Jul 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। जमीन पर कब्जा के लिए न्यायालय में मामला विचाराधीन है। जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के उम्मापूर्वा गांव निवासी ज्वाला सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव में एक जमीन है, जिसपर गांव के ही अशोक से न्यायालय में कब्जा को लेकर मामला विचाराधीन चल रहा है। चार दिन पूर्व देर शाम को अशोक गांव के ही निवासी अवनीश, छोटू व नीरज के साथ घर आए जमीन पर कब्जा करने की धमकी देते हुए गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोग मारपीट करने लगे। शोरगुल सुन आसपास के लोगो को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें