फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवैया-चांदापुर में भी बुखार का कहर, 150 से ज्यादा बीमार

Wed, 25 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चांदापुर गांव में भरा गंदा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तालग्राम।क्षेत्र के मवैया और चांदापुर गांवों को भी संक्रामक बीमारियों ने अपनी चपेट में ले लिया है। इन दोनों गांवों में करीब 150 लोग बुखार से जूझ रहे हैं। बुधवार को सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मवैया गांव पहुंची तो यहां 100 से ज्यादा मरीज मिले। 20 की स्लाइडें भी बनाईं। टीम के चांदापुर न पहुंचने पर लोगों में आक्रोश है। इलाकाई लोगों ने बीमारी फैलने के पीछे गंदगी को मुख्य कारण बताया है। 
 
 विकासखंड तालग्राम के कई गांव संक्रामक बीमारियों की चपेट में हैं। मझैया, बिचपुरवा, गढिया, दलापुरवा, बिरियाहार, महानगर, त्यौर, अतरौली के बाद अब मवैया और चांदापुर में बुखार का कहर बरपा है। इन दोनों गांवों में करीब डेढ़ सैकड़ा लोग एक हफ्ते से संक्रामक बुखार की चपेट में आने से चारपाई पर पडे़ हैं।
विज्ञापन


सूचना पर बुधवार को अमोलर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. तरुण गुप्ता टीम के साथ मवैया गांव पहुंचे और रामसिंह के हाते में स्वास्थ्य शिविर लगा कर लोगों का इलाज किया। 100 से अधिक लोगों को दवाएं बांटी गईं और 20 रोगियों के खून की जांच के लिए स्लाइडें बनाईं। वहीं, चांदापुर गांव में टीम के न पहुंचने से लोगों में आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान रामबेटी से गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और स्वास्थ्य टीम को बुलाने की मांग की गई लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। तालग्राम एमओआईसी डा. उमेशचंद्र वर्मा का कहना है चांदापुर गांव में बीमारी फैलने की अभी जानकारी नहीं मिली है। टीम को गांव भेजकर रोगियों की जांच और दवा का वितरण कराया जाएगा।

शौचालय का उपयोग न कर खुले में कर रहे शौच
तालग्राम। इन दोनों गांवों में विकास कार्य तो कराए गए लेकिन इसका लाभ लोग खुद नहीं उठा रहे हैं। गांव में घरों में शौचालय बने हैं लेकिन इसके बाद भी लोग खुले में शौच जा रहे हैं। ओडीएफ टीम कई बार गांव पहुंची और लोगों को शौचालय के इस्तेमाल के लिए जागरूक भी किया, इसके बाद भी लोग शौचालय में कूड़ा जमा किए हुए हैं।

ये लोग हैं बीमार
मवैया :  घनश्याम (35), गंगामहेश (60), साबीर सिंह (56), बलराम सिंह (52), मोहित (8), शोभित (11), जूली (16), अल्का (19), रामनिवास (25), अनिल कुमार (35), शीलादेवी (45), रजनीदेवी (32), राहुल कुमार (19), आशाराम (30), अंनूदेवी (21), जगदीशचंद्र (50), अशोक कुमार (30), सुनील (28) सहित एक सैकड़ा लोग बीमार हैं।
विज्ञापन

चांदापुर : दिलीप कुमार (20) पुत्र रामस्वरूप, मनीष (18), संतोष (16) पुत्रगण हाकिम सिंह, ओमप्रकाश (46), कल्टर सिंह (48), सुनील (16) पुत्र रणवीर, सरोजनी देवी (45) पत्नी साहूकार, राजवेटी (38) पत्नी रणवीर, साहूकार (46), मंजू (30) पत्नी प्रेमचंद्र, विवेक (11) पुत्र प्रेमचंद्र, गौरव (25), राजेश (30), रामस्वरूप (50), राजू (20) पुत्र प्रीतम सिंह, सावित्री देवी (40) पत्नी प्रधान सिंह, शंकरलाल (46), मुन्नी(56) पत्नी सरमन, मालवती (55) पत्नी तहसीलदार, शीलादेवी (30), श्रीकृष्ण (34) सहित कई लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें