फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 29 Jan 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कन्नौज महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें विभागीय अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


बैठक में डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि कन्नौज महोत्सव में तांगा दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ सदर ब्लाक से पुलिस लाइन तक होगी। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को सौंपी गयी।

बैठक के दौरान दंगल के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया। पीडब्लूडी विभाग द्वारा सरायमीरा तिर्वा क्रासिंग पर भव्य स्वागत गेट बनाया जाएगा। वहीं प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पालिका को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अपर जिलाधिकारी रमेशचंद्र यादव ने कहा कि महोत्सव के दौरान सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी व पालिका के अधिशाषी अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। कन्नौज महोत्सव को सफल बनाने के लिए अभी से पूरी मुस्तैदी से जुट जाने को कहा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें