फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: समितियों पर खाद का स्टॉक फुल, फिर भी खाली हाथ लौट रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। साधन सहकारी समितियों पर उर्वरक मौजूद होने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल रही है। तिखवा और उदैतापुर समितियों पर मंगलवार को सुबह से शाम तक लाइन में लगे किसानों को बिना खाद दिए ही लौटा दिया गया। सचिवों ने कल आने की बात कहकर उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन


इस समय किसान मटर की बोआई, आलू की खेती और धान की कटाई में जुटे हैं। खेती के इस व्यस्त समय में किसानों को 10-10 दिन तक समितियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। किसानों का कहना है कि समितियों पर खाद आती है पर वितरण में जानबूझकर देरी की जाती है। किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नाम न छापने की शर्त पर किसानों ने बताया कि उनसे अंगूठा और हस्ताक्षर करवाकर एक-दो बोरी खाद दी जाती है, जबकि रिकॉर्ड में अधिक मात्रा दर्ज कर दी जाती है।
आरोप है कि अतिरिक्त खाद को रात में महंगे दामों पर कालाबाजारी के जरिए बेच दिया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार हो रही परेशानी से किसानों में आक्रोश है। किसानों ने मांग की है कि समितियों के स्टॉक और वितरण रजिस्टर की जांच कराई जाए। यदि अनियमितता मिलती है तो दोषी सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव उदय शंकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। तिखवा और उदैतापुर समितियों के स्टॉक और वितरण रिकॉर्ड की जांच कराई जाएगी। यदि कालाबाजारी या मनमानी की शिकायत सही पाई गई तो संबंधित सचिवों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें