छठवें छिबरामऊ महोत्सव का समापन सांस्कृतिक गीतों और नृत्य के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं व मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
महोत्सव के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति ने सर्द मौसम में भी गरमी ला दी। अली आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों के गीतों पर पांडाल में मौजूद लोग झूम उठे। नए और पुराने गीतों के साथ कलाकारों के नृत्य ने समां बांध दिया। कई विद्यालयों के बच्चों की परफार्मेंस ने महोत्सव के सांस्कृतिक मंच को चार चांद लगा दिए।
डांसिंग एवं सिंगिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल इंडियन आइडल फेम अजय चौहान, मुकेश, स्मृति फाउंडेशन के सुबोध आर्य, शाहजहांपुर महोत्सव प्रमुख नरेंद्र सक्सेना को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। नगर के वरिष्ठ कलाकार सुरेश वर्मा, नौसे खां गाजी, लकी पौल, रमई दुबे, हर्ष दीप, युवा गीतकार प्रशंसा वर्मा, शाहरुख व तालिब ने भी अपने गीतों से मन मोहा। कार्यक्रम में प्रदीप प्रधान, आलोक वर्मा, सुधा प्रधान, दीपा वर्मा, आलोक गुप्ता जीतू, रमेश शर्मा, जाहिद चिस्ती, सुनील सत्या, सभासद जितेंद्र शर्मा, डॉ.अशोक तामरे, धर्मेंद्र गुप्ता, अवनीत गुप्ता, महेश गौड़, सुभाष वर्मा मौजूद रहे।
छिबरामऊ महोत्सव 2016 में इस बार नई परंपरा की शुरुआत कर सिंगिंग एकल व डांसिंग एकल में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को सिंगिंग स्टार व डांसिंग स्टार का खिताब दिया गया। सिंगिंग के सब जूनियर ग्रुप में साक्षी मिश्रा, यशस्वी व हर्ष पाल, जूनियर वर्ग में अमन कुरैशी, नेहा शर्मा व वाणी शुक्ला, सीनियर वर्ग में हिबा जुबैर, अब्दुल राशिद व हेमंत कुमार को सिंगिंग स्टार का खिताब दिया गया। डांसिंग के सब जूनियर ग्रुप में आलम खान, मेघा पांडेय, अर्जुन जोशी, जूनियर वर्ग में शिप्रा, प्रिया सिंह व रितु कमल, सीनियर ग्रुप में स्वेच्छा सक्सेना, शिवा शाक्य व सौरभ को डांसिंग स्टार के पुरस्कार से नवाजा दिया। ग्रुप डांस के जूनियर ग्रुप में बरसाना ग्रुप विनर व अनामिका ग्रुप रनर रहा। सीनियर वर्ग में डी डांस ग्रुप विनर तथा वर्सेटाइल ग्रुप को उपविजेता घोषित किया गया।