फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता को ज्ञापन दिया। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने अवगत कराया कि उनके ऊपर वैक्सीन कैरियर एवं अन्य संबंधित सामग्री को फील्ड में ले जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जो कि उचित नहीं है। वैक्सीन कैरियर को एएनएम के पास भिजवाने का कष्ट करें। कहा कि वैक्सीन कैरियर सीएचसी से लेकर आना और शाम को वहीं पर रखवा देना। अत्यधिक कार्य को देखते हुए यह संभव नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि हम लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाना,आभा कार्ड,बनवाना, ई-कवच पर फीडिंग करना, यूविन पर फीडिंग उसी दिन शाम तक करनी होती है। इस मौके पर सुषमा देवी, पूनम कटियार, कामिनी यादव ,ज्योति, रेखा कटियार, सरिता शर्मा, मनीषा पाल और मीना पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें