बीएसए कार्यालय में विकल्प भरती महिला सहायक टीचर।
- फोटो : अमर उजाला
बीएसए कार्यालय में विद्यालय चयन के लिए सहायक अध्यापक पद पर भर्ती हुए अभ्यर्थियों की भीड़ रही। विभाग ने विद्यालयों की सूची चस्पा करके सभी को तीन विकल्प भरने के निर्देश दिए थे। इसमें महिला में 129 में 2 व विकलांग महिला/पुरुष में 14 में 2 गैर हाजिर रहे। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों को रोस्टर के हिसाब से तैनाती दी जाएगी। विदित हो कि 16448 सहायक अध्यापक के तहत कन्नौज के लिए 275 पद स्वीकृत किए गए थे।
इसकी काउंसलिंग पहले आयोजित कराई जा चुकी है। महिलाओं को रोड साइड के विद्यालयों में तैनाती देने के लिए विकल्प भरने के लिए बुलाया गया। टीचरों की आसानी के लिए विभाग ने विकास खंडों में खाली विद्यालयों की सूची चस्पा कर दी। जिसके आधार पर अभ्यर्थियों ने निकटवर्ती विद्यालयों के विकल्प भरे।
बीएसए एपी सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापद पद पर दो वर्षीय विशिष्ट बीटीसी, उर्दू बीटीसी, बीएड विशेष प्रशिक्षण, बीएलएड व र्टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। महिलाओं को विद्यालय पहुंचने में आसानी रहे, जिसको लेकर विकल्प भरवाए गए। पुरुषों की तैनाती रोस्टर के हिसाब एकल व बंद विद्यालयों में दी जाएगी।