फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मंडी समिति की लाइन में फाॅल्ट, बिजली विभाग ने मरम्मत से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ओवरलोड के चलते कृषि उत्पादन मंडी समिति की लाइन में फाॅल्ट आने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। शिकायत के बाद बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा न होने तक लाइन की मरम्मत कराने से हाथ खड़े कर दिए। पूरे दिन बिजली न होने से मंडी समिति कार्यालय में काम काज ठप हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में बिजली सप्लाई के लिए लगे ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने के कारण जंफर उड़ गए। विभाग ने बकाया बिजली बिल बिल पहले जमा करने की बात कह जंफर जोड़ने से मना कर दिया। मंडी समिति के प्रभारी सचिव श्रवण कुमार परमार ने बताया कि बकाया बिल जमा करने के लिए शासन से डिमांड मांगी गई है। बताया कि बिजली विभाग ने जनवरी 2024 में करीब 18 लाख व जनवरी 2024 में 17 लाख का बिल भेजा था, जिसे भ्रम की स्थिति बनी है। मंडी समिति के व्यापारियों का बिल भी इसी बिल में जोड़ दिया गया, जबकि विभाग व्यापारियों से भी बिल वसूल रहा है। विभाग को इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक बिल संशोधित कर नहीं भेजा गया।
जेई अजय अवस्थी ने बताया कि मंडी सचिव की शिकायत पर बिल संशोधित कर 12.76 हजार बकाये का बिल भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक जमा नहीं किया गया। बिल जमा न होने तक लाइन की मरम्मत नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन





भीषण गर्मी व पेयजल संकट से जूझते रहे कर्मचारी व व्यापारी

बिजली गुल होने से आढ़तों पर व्यापारी व किसान गर्मी व पेयजल संकट से परेशान रहे। व्यापारियों का कहना है उनका बिजली का बिल जमा होने के बाद भी उन्हें कटौती से जूझना पड़ रहा है। यदि शीघ्र ही लाइन की मरम्मत न कराई गई तो व्यापारी बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन





-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें