फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शादी से पहले गैस संकट से जूझ रहा पिता, बेटी के हाथ पीले करने की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। अपनी बेटी की शादी से ठीक पहले गैस सिलिंडर न मिलने के कारण पिता गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एजेंसियों के चक्कर काट कर वह परेशान हैं। शादी की तैयारियों के बीच जरूरी संसाधन न मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र इंदरगढ़ के घसीमपुर गांव निवासी सतेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 15 अप्रैल को तय है। शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही हैं, लेकिन एक सप्ताह से वह गैस सिलिंडर के लिए लगातार चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक उन्हें गैस उपलब्ध नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से शादी से जुड़े कार्यक्रम शुरू होने हैं, जिनमें भोजन व्यवस्था सबसे अहम है। गैस सिलिंडर न मिलने के कारण रसोई से जुड़े कार्य बाधित हो रहे हैं, जिससे परिवार को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते गैस की व्यवस्था नहीं हुई, तो शादी के आयोजन में अव्यवस्था हो सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का भी कहना है कि उमर्दा स्थित गैस एजेंसी पर एक सप्ताह से गैस की आपूर्ति नहीं आ रही है। क्षेत्र में गैस आपूर्ति की समस्या से आम जन मुसीबत में हैं। ऐसे में प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी भी परिवार को खुशियों के मौके पर इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें