फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पिता पर लगाया मासूम से घिनौनी करतूत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र से एक युवती ने सात वर्षीय भतीजी के साथ उसके पिता (भाई) द्वारा पिछले दो सालों से यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित बच्ची की बुआ ने मंगलवार को सीओ से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि सात वर्षीय नाबालिग भतीजी से पिता ने गलत काम किया है। भतीजी द्वारा उसके पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द की शिकायत पर वह उसे सरकारी अस्पताल ले गई। वहां मौजूद सरकारी डॉक्टर ने पुलिसिया आदेश न होने की बात कहकर बच्ची का इलज करने से साफ इन्कार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने विशुनगढ़ पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय पुलिस उसे व मासूम को थाने ले गई। थाने में उसे डरा-धमकाकर घर भेज दिया और पीड़ित मासूम को दोबारा पिता व मां के सुपुर्द कर दिया। युवती ने बताया कि आरोपी पिता दो वर्षों से अक्सर बेटी के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहा है। इस संबंध में विशुनगढ़ थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान युवती व परिजनों के बयान दर्ज किए गये थे। आरोप पूरी तरह से झूठा है। युवती के संबंध समुदाय विशेष के युवक के साथ है। जिस कारण परिवार के साथ नहीं बनती है। आए दिन वह परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज व झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें