फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से नहीं ली जाएगी छनाई और उतराई

Sat, 08 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
wheat
विज्ञापन
गेहूं खरीद केंद्र खुले हुए सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी खरीद केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। इधर, शुक्रवार को किसानों ने जिले के कई खरीद केंद्रों पर गेहूं लाने के बाबत खरीद कें द्र प्रभारियों से संपर्क किया है। जिससे अनुमान है कि सोमवार से खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक शुरू हो जाएगी। किसानों को गेहूं का उतराई व छनाई नहीं देनी पड़ेगी।
विज्ञापन


शासन ने जिले को छह लाख 40 क्विंटल का लक्ष्य रखा है। यह गेहूं खरीद 28 केंद्रों पर की जानी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी समरेंद्र सिंह प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में आलू के बाद गेहूं बोया जाता है। जिससे गेहूं की कटाई देरी से होती है। एक अप्रैल से सभी केंद्र तैयार हैं। किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए समिति में संपर्क करना शुरू कर दिया है। अनुमान है कि सोमवार से खरीद केंद्रों पर गेहूं पहुंचने लगेगा।

वहीं, कन्नौज विपणन शाखा के एएमओ गोरखनाथ यादव का कहना है कि आज कई किसानों ने गेहूं बेचने के लिए संपर्क किया है। उन्होंने गेहूं के बढ़े मूल्य व भुगतान के बारे में जानकारी ली है। बताया गया है कि आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान सीधे खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला खाद्य विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद केंद्र व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए गेहूं खरीद केंद्र पर लटके बैनर में गेहूं में कमियां पर कटौती का स्पष्ट विवरण अंकित है। किसान अपना गेहूं केंद्र लाएं उन्हें उतराई व छनाई नहीं देनी पड़ेगी। 1625 रुपये प्रति क्विंटल में 10 रुपये जोड़कर भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें