फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बैकिंग योजनाओं का लाभ उठाएं

Fri, 26 Dec 2014 11:33 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जनेरी स्थित सहकारी समिति लि. के परिसर में नाबार्ड योजना के तहत वित्तीय साक्षरता मिशन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जीवन कुमार मिश्रा और कार्यक्रम प्रभारी शिवशंकर कटियार ने उपस्थित कृषकों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मुख्यालय फतेहगढ़ जीवन कुमार मिश्रा ने बताया कि किसानों को जागरूक होना चाहिए। समिति से जो भी खरीदें, उसकी रशीद अवश्य लें।

किसान दुर्घटना बीमा योजना के बारे में जानकारी लें और किसानों को इसका लाभ दिलाएं। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर भी बेहतर तरीके से खेती कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी योजनाएं चल रही हैं, उनके लिए पात्रता की जानकारी अवश्य करें। यदि समय पर बीमा कागजात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि की प्रति संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएंगे तो उन्हें बीमा योजना का लाभ अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन


श्री मिश्रा ने बताया कि किसान बैंक से जुड़ें। खाता खुलवाएं और लेनदेन करें। साहूकारों से नाता तोड़ें। सहकारिता विभाग में ऋण लेने के बाद समय से जमा कर देंगे तो मात्र तीन फीसदी ही ब्याज दर से ब्याज देना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामकंठ द्विवेदी ने की।

कार्यक्रम प्रभारी शिवशंकर कटियार ने बताया कि सहकारिता विभाग किसानों के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं संचालित कर रहा है। सदस्य किसान सचिव से अन्य जानकारी ले सकते हैं। यदि कोई समस्या है विकास भवन स्थित एआर कोआपरेटिव के कार्यालय में भी पहुंचकर योजनाओं के बारे में पता कर सकते हैं।
विज्ञापन


किसान नरेश बाबू यादव, रामनाथ कटियार ने मांग रखी कि किसानों को कृषि यंत्र व कृषि औषधियां रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएं। सचिव नरेश कुमार ने आभार जताया। कार्यक्रम में दिवारीलाल पाल, राजबहादुर यादव, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र कटियार,अमित कटियार, रामकिशोर, अशोक, अमर सिंह, जयवीर सिंह यादव, ईश्वरदयाल, मिलेश तिवारी, वीरेंद्र कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें