फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कल्याण रैली की बनाई रणनीति

Sat, 20 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला बजरिया स्थित मानस भवन पर हुई भाजपा की बैठक में 28 फरवरी को बरेली में होने वाली किसान कल्याण रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय ने कहा कि 28 फरवरी को बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आयोजित की गई है। रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है। पदाधिकारी अलग-अलग बसों से क्षेत्र के किसानों को रैली में ले जाएंगे।
विज्ञापन


तालग्राम देहात मंडल और छिबरामऊ देहात मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को वीरेंद्र दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष रामानंद वर्मा, मनोज दुबे, दिलीप गुप्ता, रामेंद्र त्रिपाठी, मान सिंह राजपूत, मुनीष मिश्रा, इतेंद्र राजपूत ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


इस मौके ललित कटियार, डॉ. रिंकू कुशवाह, रजनेश चौहान, शिवकुमार सिंह, रामाधार राजपूत, नवीन पटेल, सानू पटेल, विनीत तिवारी, चंचल चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें