फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौनी पाकर खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
फोटो 02सीएचबीपी75: ग्रामीणों को घरौनियां वितरित करतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय व एसडीएम अश - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। खेती के साथ मकान के भी कागज सरकारी रिकार्ड में दर्ज होंगे। जिसका नाम घरौनी रखा गया है। इस रिकार्ड के बन जाने के बाद गांव में होेने वाले झगड़ों पर रोक लगेगी। इस मौके पर उन्होंने बटेला, राजापुर, खानपुर चौबे, विनायकपुर, महमूदपुर जागीर, भीखमपुर सानी के 101 किसानों को घरौनियां दीं।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने तहसील सभागार में घरौनी वितरण कार्यक्रम में कहा कि गांव के लोग अपनी आवश्यकता के लिए घरौनी लगाकर बैंक से कर्ज भी ले सकेंगे। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 70 फीसदी गांव की घरौनियां तैयार हो चुकी हैं, जिनको सोमवार से क्षेत्रीय लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में वितरित होगी। अक्तूबर तक शत-प्रतिशत घरौनियों का रिकार्ड बन जाएगा। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार शिखर मिश्रा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा नरायन सिंह, सुशील पांडेय, रुपेश दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, जितेंद्र दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे।
--------------------------------------
अब नहीं होगा पड़ोसी से विवाद
तिर्वा। तहसील सभागार में केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कैलाश राजपूत रहे। इस मौके पर उन्होंने एसडीएम उमाकांत के साथ 15 गांवो के 51 ग्रामीणों को घरौनी का पत्र वितरण किए। विधायक ने कहा कि घरौनी से अब लोगों का पड़ोसियों से कब्जे को लेकर विवाद नहीं होगा। इस मौके पर तहसीलदार अनिल कुमार सरोज, नायब तहसीलदार भरत कुमार मौर्या और लेखपाल हरी नारायन सेंगर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें