फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गेहूं की फसल काटते समय किसान की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। खेतों में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे किसान ही अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



सौरिख थाना क्षेत्र के किर्राना गांव निवासी किसान राजेश कुमार (50) खेती करते थे। रविवार को गांव के बाहर स्थित खेतों में राजेश परिजनों के साथ गेहूं की कटाई कर रहे थे। तभी अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। परिजन बाइक से उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि राजेश के परिवार में पत्नी सुशीला देवी और मुनेश, मोहित, रोहित, आरती हैं। घटना से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें