फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए पहुंचने लगे किसान

Tue, 24 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं व कृषि यंत्रों व बीज पर मिलने वाले अनुदान का लाभ लेने को किसान अपना पंजीकरण कराने के लिए जागरूक होने लगे हैं।
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि कार्यालय में किसान खुद पहुंचकर पंजीकरण करा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी नीरज रान कटियार ने बताया कि पंजीकरण पूरी तरह से मुफ्त है। किसान जिला मुख्यालय पर आकर पंजीकरण करा सकते हैं।

वहीं उप निदेशक कार्यालय में तैनात कर्मचारी शशांक सिंह ने बताया कि किसान खसरा, खतौनी, पहचान पत्र की प्रति व फोटो लेकर आएं। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि शासन ने बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। पंजीकरण कराने वाले किसानों को रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें