फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया नहीं खरीद पा रहे किसान

Wed, 16 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सहकारी समिति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहकारी समितियों पर खाद होने के बावजूद नहीं मिल पा रही है। समितियों में 500 व एक हजार नोट न चलने से किसान परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी नगद खाद लेने वाले किसानों को उठानी पड़ी रही है। खाताधारकों की मुसीबत भी कम नहीं है। समितियों पर चक्कर काट रहे किसानों के हालात बयान करती रिपोर्ट -
विज्ञापन


किसान सेवा सहकारी समिति
मलिकपुर के किसान जीतपाल सिंह, रामशरण, शैलेंद्र सिंह, अनुज मौर्या, रघुवीर सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि खेतों में आलू की फसल बोई है। इस समय यूरिया खाद की आवश्यकता है, लेकिन जब वह समिति पर यूरिया लेने पहुंचते हैं, तो वह 500 या हजार के नोट लेने से मना करने पर बिना खाद की बोरी लिए ही लौटना पड़ रहा है। समिति में 500 रुपये व हजार रुपये के नोट नहीं लिए जा रहे हैं। किसानों ने डीएम से समस्या समाधान की मांग की है।
समिति अध्यक्ष राम प्रकाश गांधी का कहना है कि पांच सौ व हजार के नोट न लेने से किसानों के सामने बड़ी समस्या है, क्योंकि तमाम किसानों का समिति पर खाता नहीं है। वह नगद ही खाद खरीदते हैं। इस समस्या पर सहकारिता विभाग के उच्चाधिकारियों को ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

कोट
कोआपरेटिव के शाखा प्रबंधक ने 500 व हजार के नोट लेने से मना कर दिया गया है। इसलिए वह लोग नहीं ले रहे है। खाताधारक किसानों को चेक पर खाद दी जा रही है। नगद बिक्री पर 500 व हजार का नोट नहीं ले रहे हैं। - धनंजय चतुर्वेदी (लेखालिपिक)

तालग्राम किसान सेवा सहकारी समिति
तालग्राम सहकारी किसान सेवा समिति में खाद का पर्याप्त भंडार है लेकिन यहां पर भी 500 रुपये व हजार रुपये की नोट बंदी मुसीबत बनी हुई है। किसान गोरेलाल, विनोद कुमार कनौजिया, संजय सिंह ने बताया कि इस समय आलू के लिए यूरिया की आवश्यकता है, लेकिन पुरानी मुद्रा सोसाइटी में न चलने के कारण दिक्कत हो रही है। समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें।
कोट
खाताधारक समिति से आसानी से खाद ले रहे हैं। बिना खाताधारक किसान छुट्टा पैसा लेकर आएं और खाद लेकर जा सकते हैं। 500 व एक हजार रुपये का नोट नहीं लिए जा रहे हैं। - योगेंद्र सिंह (समिति तालग्राम, प्रभारी)

कन्नौज की यूपी एग्रो सहकारी समिति पर लटकता ताला।
कस्बा सरायमीरा स्थित साधन सहकारी समिति में शाम तीन बजे ताला लटकता मिला। समिति में ताला बंद होने के कारण कई किसान बिना खाद के लौट गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है 500 व एक हजार का नोट बंद होने के कारण कोई खाद लेने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें