फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे किसान की मौत

Fri, 19 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में भाजपा के मंडल अध्यक्ष व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तहसील के सामने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। दुर्घटना की जानकारी पाकर क्षेत्र के कई भाजपा नेता मेडिकल कालेज पहुंच गए।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बनियनपुर्वा गांव निवासी किसान रामेंद्र सिंह राजपूत (53) भाजपा के जिला पंचायत सदस्य रामबाबू वर्मा के भतीजे थे। वह साइकिल से गुरुवार की दोपहर तिर्वा तहसील से इंतखाब लेकर लौट रहे थे। तहसील गेट से बाहर निकलते ही बाइक की टक्कर से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक भाग गया। घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज लाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उनके शव को मुर्दाघर में रखवाकर मामले की जानकारी तिर्वा कोतवाली पुलिस को दी गई। उधर, सूचना पाकर मृतक के परिजन, रिश्तेदार व कई भाजपा नेता मेडिकल कालेज पहुंचे। तिर्वा कोतवाली में पुत्र शिवनाथ सिंह ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेडिकल कालेज में वरिष्ठ भाजपा नेता रामशंकर लोधी व भाजपा के तिर्वा मंडल अध्यक्ष मिथलेश बाथम ने बताया कि मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री स्तर से पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें