फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के वल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ेगा किसान का बेटा, समाजवादी पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

Fri, 04 Oct 2019 09:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 - हरियाणा का दंगल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
किसान परिवार मे जन्मे आदेश कुमार समाजवादी पार्टी की ओर से हरियाणा की वल्लभगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित होने की जानकारी लगते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के साथ ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव दहिरापुर निवासी किसान सर्वजीत सिंह के 28 पुत्र आदेश कुमार गांव से बेसिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद बीएससी की परीक्षा पास की। इसके बाद वह हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद प्राइवेट नौकरी कर रहे पिता के साथ रहने चले गए।

जहां समाजवादी पार्टी की ओर से राजनीति में आ गए। समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें वल्लभगढ़ विधान सभा से टिकट दिया है। इसकी जानकारी होते ही परिवार के साथ गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


गांव के प्रबल प्रताप सिंह, दरवेश यादव, धीरेंद्र सिंह, राजेश स्वामी, राजीव कुमार, कोची यादव, धीरज सिंह, चंदन यादव, ऋषि राज सिंह, बाबू मोहित कुमार, रोहित कुमार और  शिक्षक नेता रामप्रकाश गांधी ने खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें