फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। खेतों से पानी लगाकर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान को परिजन इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के मलपुरा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र गनेश अपने बड़े भाई विनोद के साथ खेतों में पानी लगाकर लौट रहे थे। छिबरामऊ-कैरदा मार्ग पर तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सुनील को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर होने पर फर्रुखाबाद ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें