फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर मिला किसान का शव

विज्ञापन
हरीराम के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। कोतवाली के सौसरी गांव में किसान का शव फंदे पर लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सौसरी के हरीराम (53) का शव गांव के बाहर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे सुनील ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे पिता दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के तीन लोग आए। गाली गलौज कर पिता के साथ मारपीट कर साथ ले गए। शक है कि पिता को गांव के बाहर ले जाकर हत्या के बाद फांसी का रूप दे दिया। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें