फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के पलटेपुरवा गांव निवासी 42 वर्षीय विनोद भतीजे अनूप के साथ सौरिख थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी बहन के यहां गया था। शनिवार की देर शाम बाइक से विनोद भतीजे अनूप व साले के लड़के शेखर के साथ गांव आ रहा था। तभी सौरिख-इंदरगढ़ मार्ग पर इंदरगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं अनूप व शेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने लाकर खड़ा कर दिया। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें