क्षेत्र के ग्राम चिलमिलैया में छत से गिरकर किसान
गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जाती
तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्राम चिलमिलैया निवासी श्रीकृष्ण
वर्मा (75) गांव में स्थित गमादेवी मंदिर पर हो रहे जवाबी कीर्तन सुनने गए
थे। तड़के तीन बजे वापस अपने घर पहुंचे और छत पर जाकर सो गए। नींद खुलने पर
लघुशंका के लिए उठे थे, इसी दौरान अचानक छत से नीचे आ गिरे।
आवाज
से परिजनों और आस पड़ोस के लोगों की नींद खुल गई। जब उन लोगों ने बाहर आकर
देखा तो श्रीकृष्ण बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े थे।
परिजन जब
तक उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
किसान की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में मौके पर
ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।